Homeराजस्थानजयपुरप्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,...

प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बिन्टू कुमार

नारायणपुर|स्मार्ट हलचल|कस्बे में गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रैगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विनोद जाखड़ व अन्य साथियों की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को शीघ्र रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिहाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष सुभाष सैनी, राजू सोरल, भागीरथ सैनी, कल्लू गुवारिया, मुंशी गुर्जर, कैलाश गोठवाल, इन्द्राज, मनीष, विमलेश, राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES