राम खिलाड़ी मीणा बने शिक्षक संघ रेसटा के देवली ब्लॉक अध्यक्ष,

प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की सहमति से जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह जाट ने की नियुक्ति-शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/देवली।स्मार्ट हलचल|शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा), राजस्थान ने संगठनात्मक विस्तार के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाड़ में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक राम खिलाड़ी मीणा को देवली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की सहमति से जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह जाट ने की।
जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त देवली ब्लॉक अध्यक्ष को शीघ्र ही देवली ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। नियुक्ति से क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
शिक्षक संघ रेसटा का उद्देश्य
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाना, लंबित विभागीय प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना तथा शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार के लिए प्रयास करना है। संगठन को विश्वास है कि राम खिलाड़ी मीणा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षकों को एकजुट करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।