बानसूर। स्मार्ट हलचल/स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए बानसूर नगर पालिका की वर्तमान सीमा क्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन क्षेत्र को शामिल कर राजस्व गांव मंडीजा बसई को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए। ग्राम पंचायत लेकड़ी के राजस्व गांव टोड़िया का बास का संपूर्ण सीमा क्षेत्र को बानसूर नगरपालिका से अलग किया गया है। गत कांग्रेस सरकार में ग्राम पंचायत के लेकड़ी गांव टोडिया का बास को बानसूर नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था।