Homeराज्यउत्तर प्रदेशमार्ग प्रकाश एवं सफाई व सड़क-नाली मरम्मत इत्यादि समस्याओं पर सुनवाई के...

मार्ग प्रकाश एवं सफाई व सड़क-नाली मरम्मत इत्यादि समस्याओं पर सुनवाई के साथ ही हुआ समस्याओं का निस्तारण

बंगलादेशियों को बाहर खदेड़ने के लिए किए जाएंगे व्यापक इंतज़ाम:- बोलीं महापौर

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया।जिसमें आमजन की तमाम जनहित की समस्याओं को सुन कर अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर नगरवासियो को सहूलियत प्रदान की गई।

महापौर द्वारा आगन्तुको की समस्याएं स्वयं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पूर्व में जारी किए गए आदेशों के क्रम में जनहित में समाधान दिवस के कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त नागरिक सुविधाओं जैसे सफाई एवं स्वच्छता, फागिंग, सड़क की मरम्मत, मार्ग प्रकाश इत्यादि समस्याओं की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।आज के समाधान दिवस में संबंधित विभागों के सभी अधिकारीगण भी समाधान दिवस में मौजूद रहे।

महापौर ने कहा कि अब नागरिकगण अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित हो कर अपनी किसी भी प्रकार की समस्याओं को सामने रख सकते हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। उन्होने आयोजन के दौरान आदेशित किया, कि किसी भी दशा में अनाधिकृत लोगों द्वारा कूड़ा उठान का कार्य न किया जाए, इन कार्यों को सिर्फ एलएसए व लॉयन कंपनी और निगम द्वारा अधिकृत किये गए कर्मचारियों द्वारा ही संपादित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने आदेशित किया, कि आगामी 6 माह के भीतर खुले में कूड़ा लेजाए जाने की प्रकिया पर रोक लगाते हुए हुक लोडर के माध्यम से इस कार्य को किया जाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि नगर में अनाधिकृत रूप से रह रहे बंगलादेशियों के विरुद्ध सघन अभियान चला कर भारतीय लोकतंत्र को हानि पहुंचाने वाले ऐसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया जाए।

इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए वर्तमान समय मे नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु निगम की उपलब्धियों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी से भी अवगत कराया।उन्होंने कहा कि वर्तमान में जोन-01,03,04,06 व 07 सीमाक्षेत्र में स्थित समस्त घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से प्राइमरी कूडा एकत्र करने हेतु कुल 782 वाहन (जिसमे 74 वाहन नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये हैं), 100 से अधिक रिक्शा ट्रॉली एवं 2081 श्रमिक लगाये गये है तथा कूडे के प्रोसेसिंग प्लान्ट तक सेकेण्ड्री परिवहन हेतु 06 हुकलोडर 13 पोर्टल कम्पेक्टर, 11 आर.सी वाहन, 57 हाईवा,19 जे०सी०बी०, 07 ट्रक्टर व ट्रॉली लगायी गयी है।इसके अतिरिक्त 04 स्थलों पर पी.सी.टी.एस एवं 01 स्थल पर एफ.सी.टी.एस. का निर्माण/अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिनपर लगभग 250 टन कूड़ा प्रतिदिन कैप्सूल एवं हुक लोडर के माध्यम से प्रोसेसिंग प्लान्ट भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा चयनित जोनों में स्थित घरो व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से प्राइमरी कूड़ा एकत्र किये जाने हेतु कुल 300 वाहन लगाये जाने है, जिसमे प्रथम चरण में 150 इलेक्ट्रिक वाहन संचालित होने शुरू हो गए हैं, वहीं शेष वाहन भी जल्द ही संचालित होना शुरू हो जाएंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES