Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का ग्राम पंचायत बिजयपुर में किया गर्मजोशी से स्वागत

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का ग्राम पंचायत बिजयपुर में किया गर्मजोशी से स्वागत

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/प्रदेश की उपमुख्यमंत्री गुरूवार सांय 4 बजे ग्राम पंचायत बिजयपुर मे आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गांव कनेरा में आयोजित महाराणा प्रताप एवं राणा पूंजा की मूर्ति के अनावरण समारोह के दौरान बस्सी बिजयपुर होते हुए कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। उपमुख्यमंत्री के काफिले के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, निंबाहड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, जिला अध्यक्ष मिठूलाल जाट प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद शामिल रहे।
इस अवसर पर बिजयपुर ग्राम पंचायत के सरपंच श्यामलाल शर्मा ने सभी का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत बिजयपुर के विकास के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर ग्राम पंचायत बिजयपुर बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, मंडल मंत्री सोहनलाल खटीक विजयपुर इकाई अध्यक्ष दुष्यंत सोनी, अर्जुन सिंह चुंडावत, अर्जुन वैष्णव, ऋतुराज पांडे, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल बालकिशन चेचानी, घनश्याम उपाध्याय किशन दबी, मदन मुंदड़ा, देवेंद्र सिंह, कालू शर्मा, सुनील चेचानी, हर्षवर्धन सिंह, सीपी चेचानी, देवराज सोनी, गोविंद प्रजापत, पप्पू शर्मा, शुभम ओझा, वार्ड पंच कालू सिंह चौहान, राजू पाराशर, संजय जैन मदन रेगर, सूर्य रेगर, नीरज कंजर, बनवारी माली, मुकेश खटीक, गोपाल भील, रामलाल भील आदि शामिल रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES