Homeअजमेरअजमेर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दौरा, बोराज तालाब त्रासदी के पीड़ितों...

अजमेर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दौरा, बोराज तालाब त्रासदी के पीड़ितों से की मुलाकात

(हरिप्रसाद शर्मा )

स्मार्ट हलचल|बोराज तालाब की पाल टूटने से आई त्रासदी के बाद अजमेर के स्वास्तिक नगर में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। सोमवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रभावित इलाके का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद व राहत दिलाने का भरोसा दिया।

*डिप्टी CM ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर दिया मदद का भरोसा
जानकारी के मुताबिक, वरुण सागर मार्ग स्थित स्वास्तिक नगर में पाल टूटने के बाद पानी भर जाने से कई घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। दर्जनों वाहन बह गए और लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई। कई परिवारों को रात भर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। इन हालात को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया और प्रशासन को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*आला अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगीड़, मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, नगर निगम आयुक्त देशलदान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राहत कार्यों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी। दिया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और इस त्रासदी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
*गुरुद्वारे पहुंचकर जताया आभार
निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री स्वास्तिक नगर स्थित गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां पीड़ितों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सिख समुदाय की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में समाज का यह सहयोग अनुकरणीय है। गुरुद्वारे में उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और प्रभावित परिवारों की भलाई की प्रार्थना भी की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES