महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल /नगर फोर्ट योगासन भारत की शाखा मरू प्रदेश योगासन की ओर से एक बड़ी पहल करते हुए योग गुरु महेन्द्र साहू, योगिनी निशा कंवर और गायत्री गोस्वामी को आधिकारिक जज नियुक्त किया गया है।मांडव ऋषि योग आश्रम, मांडकला नगरफोर्ट के संस्थापक योग गुरु महेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मरू प्रदेश योगासन की ओर से उन्हें और निशा कंवर को जज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निष्पक्षता और तकनीकी प्रक्रिया पर जोर
जज नियुक्त होने पर योगिनी निशा कंवर ने कहा, “खिलाड़ियों के साथ निष्पक्षता ही हमारा मूल उद्देश्य है। पूरी चयन प्रक्रिया तकनीकी आधार पर की जाती है।” उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को योगासन खेल की ओर प्रोत्साहित करें, जिससे बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकें।
स्मार्ट हलचल /
स्मार्ट हलचल /
खेलो इंडिया में शामिल, वैश्विक पहचान मिली योग गुरु महेन्द्र साहू ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता को अब ‘खेलो इंडिया’ में भी शामिल कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होती है और अब इसे वैश्विक स्तर पर मान्यता भी मिल चुकी है। हाल ही में गुजरात में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते।10 से 55 वर्ष तक के लोग ले सकते हैं भागस्मार्ट हलचल /
महेन्द्र साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग और योगासन प्रतियोगिता से जोड़ना है। इस प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सभी योग से जुड़ें।21 जून योग दिवस पर विशेष अपील उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोग जहां भी रहें, वहीं सामूहिक योग कार्यक्रम का हिस्सा बनें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
