Homeराजस्थानकोटा-बूंदीदेव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट...

देव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित

कोटा।स्मार्ट हलचल/वैशाली नगर बोरखेड़ा, स्थित देव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर में सेवक श्री गिरिराज गोचर द्वारा एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत दिनभर श्रीरामायण पाठ की स्थापना करवाई गई, जिसमें भक्तगण श्रद्धा भाव से सम्मिलित हुए। संध्या के समय मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया गया।
श्री देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने जयकारों के साथ मंगल आरती की, तत्पश्चात भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया। इस शुभ अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में 8 अखंड ज्योतियां कई वर्षों से प्रज्वलित हैं, जो भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रतीक हैं। इसके अलावा, मंदिर का धूना भी कई वर्षों से निरंतर अखंड रूप से जल रहा है।
मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना से पूर्व विधिवत पूजा, अभिषेक एवं हवन कर शुद्धिकरण किया गया। कलश चढ़ाने के पश्चात मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर समिति ने बतया कि मंदिर में हर रविवार लगभग 100 यात्री दर्शन के लिए आते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्री देवनारायण भगवान की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES