अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|राजस्थान दिवस के मौके पर रविवार सुबह ब्यावर में ‘विकसित रन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः साढ़े सात बजे शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।दौड़ में शामिल अधिकांश प्रतिभागी सफेद पोशाक में थे। उन्होंने राजस्थान के विकास और प्रगति के संदेश के साथ इस आयोजन में भाग लिया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजस्थान दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश के विकास, एकता और जनभागीदारी का संदेश समाज तक पहुंचता है।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मदत्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र कुमार शर्मा, ब्यावर सीओ राजेश कसाना और उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विकसित और समृद्ध राजस्थान के संकल्प के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।
