Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़शहर में घुमा विकास रथ, सांसद विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां

शहर में घुमा विकास रथ, सांसद विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां

ओम जैन

शंभूपुरा। राजस्थान की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उल्लेखनीय कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओ का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाईल वेन के माध्यम से क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के शहरी क्षेत्र सेंती स्थित चमत्कारी सांवरियाजी मंदिर, मधुवन, नाकोडा होटल के पास, प्रतापनगर व कुम्भानगर के विभिन्न वार्डो में विकास रथ के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ व आमजन को सम्बोधित करते हुए सांसद सी पी जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गत दो वर्षो में जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए प्रदेश की जनता के हीत में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई गति पकड़ी है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा की प्रदेश की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का पारदर्शी तरीके से त्वरित समाधान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली रही है। इन दो वर्षो में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व जिला महामंत्री श्रवण सिंह राव, भरत जागेटिया, गोरधन जाट, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES