Homeभीलवाड़ाकांग्रेस के कुशासन में विकास का लगा ब्रेक, भाजपा ने बहाई गंगा:...

कांग्रेस के कुशासन में विकास का लगा ब्रेक, भाजपा ने बहाई गंगा: मीणा

राजेन्द्र बबलू पोखरना

:- कोटड़ी में संविधान दिवस पर पंचायत समिति की साधारण सभा आयोजित
:- पंचायत समिति परिसर में पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण व विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कोटड़ी |स्मार्ट हलचल|कांग्रेस के कुशासन में क्षेत्र में विकास का ब्रेक लग गया था जिसे पिछले दो वर्ष में भाजपा ने विकास की गंगा बहा कर लोगों को राहत पंहुचाने का काम किया है। पंचायत समिति आशान्वित ब्लॉक में चिन्हित होने के बाद से ही विकास ने अग्रणी ब्लॉक की श्रेणी में आया है। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। डा. भीमराव अम्बेडकर व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को जीवन में उतारने की बात मुख्यालय स्थित पंचायत समिति परिसर में संविधान दिवस पर आयोजित साधारण सभा की बेठक के दौरान जहाजपुर विधायक गोपी चन्द मीणा ने कहे। उन्हाने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब और आमजन के कल्याण के लिए योजनाओं को पूर्ण समर्पण के साथ लागू किया है। कोटड़ी में महाविद्यालय, सड़कों का विस्तार, स्टेडियम और उपजिला अस्पताल जैसे विकास कार्य की सोगात भाजपा की महत्वपूर्ण देन है। वहीं माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि कोटड़ी पंचायत समिति में किए जा रहे नवाचार पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय उदाहरण साबित हो रहे है। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के तालमेल से ही विकास के नये आयाम प्राप्त हो रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पारदर्शिता की नई परंपरा स्थापित की है। राजस्थान में भाजपा शासन में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में यह आम बात थी। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण का दौर समाप्त हो चुका है। नई पंचायतों के गठन से विकास की गति कई गुना बढ़ जाएगी। जबकि प्रधान करण सिंह बेलवा ने कहा कि कांग्रेस शासन में कोटड़ी प्रदेश में सबसे पिछड़े ब्लॉक में गिनी जाती थी परन्तु दो वर्षों में किए गए नवाचारों से अब कोटड़ी देश में पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि कोटड़ी ने आशान्वित ब्लॉकों की सूची में 468 से उभरकर देश में 11वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर केंद्र सरकार ने दो बार 1.5 करोड़ रुपए और तीसरी बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया वह कोटड़ी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने जिले में हुए विकास कार्यो को गिनाया। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी राम बिलास मीणा ने पंचायत समिति में हो रहे नवाचारों को पोस्टर के द्वारा बताते हुए कोटड़ी को कचरा मुक्त करने के लिए किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। साथ ही सरकार की योजनाओं में पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर संविधान पालन की शपथ से हुई। साधारण सभा के बाद कोटड़ी पंचायत समिति परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का विधिविधान से अनावरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपी चन्द मीणा, उपजिलाप्रमुख शंकर गुर्जर, प्रधान करण सिंह बेलवा, उपप्रधान कैलाश सुथार, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह छापड़ेल, सुरेश पारशर, कैलाश तिवाड़ी, जमना लाल डीडवानिया, धर्मचन्द जीनगर, राजेंद्र तेली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, कोठाज प्रशासक गोपाल सिंह, शोभा लाल जाट, भीमसिंह मेड़तिया, विनोद संचेती, भैरू लाल गुर्जर, सांवर लाल धाकड़, राघव आचार्य सहित जनप्रतिनिधि व सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
पंचायत समिति परिसर में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण के बाद पंचायत समिति में सीसी सड़क कार्य, आवास निर्माण, राजकीय विद्यालय में पेवर ब्लॉक, भवन निर्माण कार्य तथा तेलीखेड़ा में पेयजल ट्यूबवेल सहित करोड़ों रुपए की विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES