ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व एवं ग्राम पंचायत सावा के बैनर तले ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पुनः चालू करवाने के लिए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में चित्तौड़गढ़ में पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने जो कार्य स्वीकृत करवाए गए थे जो वर्तमान में किसी कारणवश अधूरे रह गए हैं, जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उपतहसील सावा, जिसमें कर्मचारियों के पद स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, उसे शीघ्र चालू करवाने, आईटीआई सावा की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है, वर्तमान में आईटीआई की कक्षाएं चित्तौड़गढ़ राजकीय आईटीआई में संचालित हो रही हैं। अतः आईटीआई बिल्डिंग विभाग को हैंडओवर कराकर कक्षाएं सावा में ही प्रारम्भ करवाने, सावा से मीणों का कंथारिया रोड का कार्य, जो मीणों का कंथारिया से पहले ही रोक दिया गया है, उसे पुनः चालू करवाने। अतिवृष्टि से जो किसानो को नुकसान हुआ है उसका मुवावजा दिलाया जाये उक्त कार्यों के अधूरे रहने से आम जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा ग्राम विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, सरपंच कन्हैया लाल मेघवाल, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश गारू , रघुवीर सिंह, किशन जोशी, अकरम हुसैन, अवदेश नवाल, कालु लाल मेघवाल, मोहन पूर्बिया, अमजद शेख, श्याम लाल सुखवाल, निजाम शेख, मंजूर शेख, अक्कल शेर, गुड्ड खान, रामचंद्र मीणा, दीपक जोशी, हीरालाल पूर्बिया, पप्पू पूर्बिया सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।
