न्यायालय परिसर में करवाए विकास कार्यो के लिए जिला अभिभाषक संस्थान ने विधायक आक्या का अभिनन्दन किया

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा न्यायालय परिसर में कराए गए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों के लिए गुरूवार को जिला अभिभाषक संस्थान चितौड़गढ़ के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में अभिभाषकगणों द्वारा गुरूवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का उनके कार्यालय पर धन्यवाद ज्ञापित कर अभिनंदन किया गया।
जिला अभिभाषक संस्थान चितौड़गढ़ अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया की नवीन न्यायालय परिसर मे सुविधाओ के अभाव में जिला अभिभाषक संस्थान के प्रतिनिधिमण्डल ने विधायक आक्या से कार्य कराने का अनुरोध किया था। विधायक आक्या द्वारा उनकी समस्त मांगो पर सहमति जताते हुए करोडों रुपये के विकास कार्य कराने पर गुरूवार को संस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण टांक ने विधायक आक्या को मेवाड़ी पगड़ी पहना कर, संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी लाल पोखरणा, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, एसपी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह मेड़तिया, नरेंद्र पोखरना, रजनीश पितलिया, सुभाष शर्मा, महिपाल सिंह पायरी व मदन त्रिपाठी ने विधायक आक्या को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर संस्थान के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष नरेश शर्मा के माध्यम से विधायक आक्या को जिला अभिभाषक संस्थान के लिए चित्तौड़गढ शहर में अधिवक्ता भवन बनाने के लिए नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद से भूखंड आवंटन कराने, अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता काॅलोनी आवास योजना स्वीकृत कराये जाने की मांग की।
इस पर विधायक आक्या द्वारा अधिवक्ताओ की समस्त मांगो पर सकारात्मक विचार कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्थान के शिवराज सिंह राठौड़, सुनील सुखवाल, पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौड, प्रदीप काबरा राजेंद्र सिंह राठौड, राजेश गिरी गोस्वामी, भगवत सिंह गिलूण्डिया, अरविंद भट्ट, मुबारक हुसैन मंसूरी, सुनील रजक, शक्ति सिंह, गिरिराज राठौड़, शुभम सुखवाल, गिरीश दीक्षित, शोभा लाल जाट, राजेश मीणा, रोहित खटीक, सुलक्षणा सांचैरा, सीमा भारती, संस्थान उपाध्यक्ष चांदनी बैरागी, जमकू लाल ओड, संपत जनवा, रघुनंदन दाधीच, भैरूलाल सालवी, वरिष्ठ अधिवक्ता विट्ठल पांडे, निखिल काबरा आदि उपस्थित थे।