ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|भदेसर उपखंड क्षेत्र के आसावरा माता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह से पूर्व समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सुना।
भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ के जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका ने जानकारी देते हुए बताया कि आसावरा माता ग्राम पंचायत सरपंच सुशीला रबारी के तत्वाधान में पिछले 6 वर्षों के दौरान अनेक जनकल्याणी कार्य किए गए, इन जनकल्याणकारी कार्यों का उद्घाटन राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी के द्वारा किया गया। इस दौरान सांसद एवं मंत्री सहित चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, आसावरा माता मंडल अध्यक्ष नेमीचंद भाट, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, उप प्रधान प्रतिनिधि श्रवण सिंह, खोडीप ग्राम पंचायत के प्रशासक अशोक कुमार, करेडिया ग्राम पंचायत के प्रशासक कालू लाल गाडरी, भदेसर मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व प्रधान तेजपाल रेगर, विधायक प्रतिनिधि सुरेश जैन, प्रकाश भट्ट, समाजसेवी प्रकाश भंसाली, सूरजमल नवलखा, सुरेश मेनारिया, कालू लाल गाडरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरूलाल जाट सहित पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्राम पंचायत के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी हीरालाल जैन के द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत के सभी समाज एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक का 51 किलो की फूलों के हार से स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे पंचायत क्षेत्र के महिला बालक बालिकाएं पुरुष आदि उपस्थित रहे।
ग्राम विकास अधिकारी राहुल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।










