Homeअंतरराष्ट्रीयराजस्थान(हाड़ौती) के देवेन्द्र सिंह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व...

राजस्थान(हाड़ौती) के देवेन्द्र सिंह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

स्मार्ट हलचल|राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि कोटा के उभरते हुए प्रतिभावान बॉक्सर देवेन्द्र सिंह का चयन 1 से 14 दिसंबर तक दुबई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। देवेन्द्र इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे।

हाल ही में अयोध्या में आयोजित सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देवेन्द्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के गुलफाम को तथा फाइनल मुकाबले में पंजाब के निर्मल सिंह को हराकर उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और कोटा सहित संपूर्ण हाड़ौती का नाम रोशन किया।

देवेन्द्र सिंह बूंदी जिले के गाँव छपावदा के निवासी हैं तथा एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में वे इंडियन बॉक्सिंग क्लब, कोटा में कुछ महावीर सिंह हाड़ा से प‌्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इसके पूर्व भी देवेन्द्र कई राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ अर्जित कर चुके हैं —
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग, चंडीगढ़ — कांस्य पदक
ऑल इंडिया इंटर SAI बॉक्सिंग, रोहतक (हरियाणा) — गोल्ड मेडल
REC नेशनल टैलेंट हंट — गोल्ड मेडल
इस अवसर पर राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष डॉ.दीपेन्द्र सिंह चौहान, रामचंद्र सालवी,वर्धमान सिंह नरूका, गजेंद्र शर्मा, घमण्डी सिंह, तथा कोच महावीर सिंह हाड़ा ने देवेन्द्र हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES