सूर्यमहल में उमड़ रही श्रद्धा, पूज्य पुलकसागरजी महाराज से जिज्ञासा समाधान को जुट रहे श्रद्धालु

2 अगस्त से चातुर्मास का शुभारंभ, 1 अगस्त को होगा गुरु गुणानुवाद महोत्सव; देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

महेन्द्र नागौरी

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा प्रख्यात राष्ट्र संत पूज्य पुलकसागरजी महाराज के सानिध्य में शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल इन दिनों श्रद्धा और धर्मचर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं गुरु पूजन, दर्शन और धर्मचर्चा के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि 2 अगस्त को चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना के साथ चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ होगा। इससे पहले 1 अगस्त को चित्रकूटधाम में गुरु गुणानुवाद महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के अनुसार 3 अगस्त से प्रतिदिन सूर्यमहल में नियमित प्रवचन होंगे, जबकि 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।