बारिश में झूमते नाचते गाते पहुंचे भक्त…

 

हरियाली अमावस पर सरथला से त्रिवेणी पहुंची कांवड़ यात्रा, शिव भक्ति में झूमे श्रद्धालु,

मानपुरा में शिव भक्तों का किया स्वागत

काछोला 12 अगस्त – स्मार्ट हलचल |श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर सरथला चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा संगम नगरी त्रिवेणी पहुंची। यात्रा में सैकड़ों कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। त्रिवेणी में भगवान सरथला श्याम एवं भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य किया।
सरथला श्याम भक्त दुर्गा सिंह राठौड़ एवं जय सिंह पुरावत ने कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री सरथला चारभुजा नाथ एवं भोलेनाथ के जयकारे लगाए। सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु केसरिया रंग की पोशाक पहनकर शामिल हुए और सामूहिकता व एकता का संदेश दिया। त्रिवेणी से सरथला तक श्रद्धालु नाचते-गाते हुए वापस पहुंचे। सरथला पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों एवं भक्तों का स्वागत किया।