बजरंग मानस मंडल के भजन संध्या कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल हुए शामिल
( रमेश चंद्र डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल।श्री बजरंग मानस मंडल काछोला के तत्वावधान में कस्बे के सार्वजनिक धर्मशाला बगीची चौक में भव्य भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में कलाकारों ने संगीतमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।मानस मंडल के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र वैष्णव ने “जिन पर कृपा राम करे, वह पत्थर भी तैर जाते हैं” भजन प्रस्तुत किया, वहीं संगीतकार भेरूलाल स्वर्णकार ने “बन्ना म्हारा चारभुजा रा नाथ” एवं “सिंगोली श्याम की है महिमा अपरंपार” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आसाराम सोनी, सत्यनारायण वैष्णव एवं महेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य किया, जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बगीची स्थित बालाजी मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार भी किया गया। अतिथियों का स्वागत रतनलाल सोनी, भेरूलाल एवं आसाराम ने किया।
इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, मेलजोल और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा बालाजी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नंदराय मंडल उपाध्यक्ष कमलेश पोरवाल, भाजपा नेता संदीप सोनी, दिनेश सोनी, बजरंग मंत्री, गोपाल मंत्री, राकेश लड्ढा, प्रवीण टेलर, प्रीतम सोनी, नरेश पारीक, योगेश मालू, कृष्णा सोनी, आनंद सोनी, शंकर धाकड़, बांकेलाल सोनी, पवन सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
