ग्राम रतनपुरा में 26 अप्रैल को होगा धाकड़ समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन।

—->मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का किया पोस्टर विमोचन।

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट पलाई क्षेत्र के रतनपुरा पंचायत में 26 अप्रैल क़ो आयोजित होने वाले अखिल नागरचाल धाकड़ समाज 108 गाँव का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन क़ो लेकर अखिल नागरचाल श्री धाकड़ महासभा 108 गाँव की समाज अध्यक्ष रमेश चन्द नागर व पुर्व प्रधान पदम् नागर के नेतृत्व में सम्मेलन समिति ने जयपुर में आयोजित धाकड़ समाज का सामाजिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर के आतिथ्य में सामुहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया,
समिति ने मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री नागर को निमंत्रण कार्ड देकर विवाह सम्मलेन में आने का न्यौता दिया, सम्मेलन समिति अध्यक्ष घासीलाल धाकड़ ने बताया है कि पूर्व संसदीय सचिव व राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर, क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर, युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़, प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह मंडलोई, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, सरपंच प्रियंका नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, सहित जयपुर समिति व अधिवेशन में आने वाले सभी समाज बंधु को विवाह सम्मलेन में आने के लिए आमंत्रित किया,
इस दौरान सम्मेलन समिति के अध्यक्ष घासीलाल धाकड़, पूर्व प्रधान पदम् नागर, एडवोकेट हंसराज धाकड़, समाज अध्यक्ष रमेश नागर, नवनीत नागर, जिलाध्यक्ष आसाराम धाकड़, ओमप्रकाश नागर, पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमराज नागर, मुकेश नागर, श्योराज, विकास धाकड़, विनोद नागर, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, छीतर, सुरेश कुमार सहित सम्मेलन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे,