पाली। 05 अप्रैल 2026
पाली। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा पाली जिले की जिला कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में पार्टी के सक्रिय और समर्पित युवा कार्यकर्ता धन्नाराम लोहार को ओबीसी कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिला महासचिव लोहार की नियुक्ति पर रोहट ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी के नेतृत्व में नवनियुक्त महासचिव का माला साफा पहनाकर कर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एसी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष नेमाराम बजाड़, वेनाराम मेघवाल, अशरफ, त्रिलोक, प्रकाश भाटी, राजाराम सरगरा, तरुण रावल इत्यादि युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
