Homeभीलवाड़ाधनोप माताजी मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

धनोप माताजी मंदिर में महिला का मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुरा, पेसवानी । शाहपुरा निवासी पिस्ता देवी पटवा के साथ धनोप माताजी मंदिर में मंगलसूत्र चोरी होने की घटना सामने आई है। महिला दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी, जहां अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनका मंगलसूत्र काट लिया। चोरी गए मंगलसूत्र का वजन लगभग 2 तोला बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोर का सुराग लगाया जा सके। धनोप माताजी मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में चोरी की इस वारदात से अन्य श्रद्धालुओं में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES