Homeभरतपुरधरणीधर जयंती को लेकर उमडा जन सेलाब

धरणीधर जयंती को लेकर उमडा जन सेलाब

क्षेत्र के 80 गांव के लगभग 5000 समाज के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया।
धूमधाम से मनाई धरणीधर जयंती महोत्सव नगर के चौराहे पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
 धनराज भंडारी
सुनेल 24 अगस्त।
स्मार्ट हलचल/सुनेल कस्बे में धरणीधर जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें लंकापति बालाजी मंदिर प्रांगण से जुलूस में सम्मिलित होने वाले कलश एवं ध्वजा और घुड़सवार एवं महाआरती व चवर सभी की बोलियां लगाई गई जिसमें लोगों ने अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर भाग लिया । जुलूस करीब दोपहर 2 .30 बजे पर शोभायात्रा लंका पति बालाजी से प्रारंभ होकर मेला मैदान, छतरी चौक, सदर बाजार, राम मंदिर चौक ,रंजा चौक ,शिव मंदिर चौक, कचहरी चौक, घाणा चौक, छतरी चौक, लोहार दरवाजा होते हुए पिड़ावा रोड लंकापति मंदिर प्रांगण पर महा आरती के साथ समापन हुआ जिसके बाद लगभग 5000 महिला पुरुषों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की । इस दौरान जुलूस में 80 गांव से धाकड़ समाज के महिला पुरुषों ने भाग लिया जिसमें लगभग 5000 महिला पुरुष भगवान धरणीधर की शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे जो लगभग 1 किलोमीटर तक समाज के लोगो का हुजूम चल रहा था। जुलूस में एक दर्जन घुड़सवार , बैंड बाजा के पीछे महिलाएं कलश सर पर धारण किए चल रही थी जिसके बाद डीजे ढोल नगाड़े , भगवान धरणीधर का देव विमान, पुष्प वर्षा के लिए तोप, भगवान धरणीधर की आकर्षक झांकी चल रही थी जिसमें नवयुवक धरणीधर भगवान की जय कार लगाते हुए चल रहे थे जिसमे
जय जवान जय किसान जय धरणीधर भगवान भारत माता की जय आदि के युवकों ने जयकारे लगाए गए इससे नगर जयकारो से गुंजायमान हो गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES