ढ़ेलाणा में घर के बाहर से बाइक चोरी

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में सोमवार सायं को घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर चुरा कर ले गया, प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दी । प्रार्थी शंकर लाल जाट ने बताया कि उनकी बाइक उनके भाणेज हरिलाल जाट के पास थी, जिसको हरिलाल पम्प के सामने घर के बाहर हाईवे किनारे खड़ी कर घर में गया और कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक नही मिली, इस पर काफी तलाश की सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइक को ले जाता हुआ दिखा, इस पर बड़लियास थाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दी ।।