Homeभीलवाड़ाधनोप माता के गोस्वामी समाज की धर्मशाला निर्माण का महूर्त किया

धनोप माता के गोस्वामी समाज की धर्मशाला निर्माण का महूर्त किया

भूमि पूजन कर हवन आहुतियां देकर कार्य सफल की मनोकामनाएं की

समाज कल्याण और उत्थान तथा कुरीतियों पर हुई चर्चा।

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )क्षेत्र के धनोप में अखिल दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक धनोप शक्तिपीठ पर आयोजित हुई। इसमें समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त किया।साथ ही हवन पूजन कर कार्य सफल की मनोकामनाएं की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि सोमपुरी महाराज खड़ की धुणी, पुष्कर गृहस्त आश्रम के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर भारती, सत्ताइस गांव मण्डल अध्यक्ष भंवर गिरी महाराज, सरदारनगर सरपंच रविशंकर विशिष्ठ अतिथि रहे। समाज कल्याण और उत्थान को आगे बढ़ाते हुए समाज ने अब तक धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए समाज द्वारा 16 लाख 34 हजार रुपए एकत्र हो चुके हैं। सताईस गांव मण्डल अध्यक्ष भंवर गिरी पुत्र रतन गिरी निवासी बच्चखेड़ा ने एक हॉल निर्माण की घोषणा की।पुष्कर कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर भारती ने 101 सीमेंट के कट्टे देने की घोषणा की। ओम प्रकाश गिरी और रवि शंकर गिरी पुत्र गोपाल गिरी ने 1 लाख 11 हजार रुपए सहयोग देने की घोषणा की। पवन पुत्र तेजूपुरी ने 5100, लादू पुत्र रूपा गिरी ने 11000 एवं खाना पुत्र माधुपुरी ने 5100 रुपए और पिंटू पुरी जी पुत्र श्री धन्ना पुरी जी भोजरांस वाले ने 21000 रूपए का सहयोग किया। इस अवसर पर सहमति से संरक्षक लादु पुरी जी देवलिया कला को और गोपालपुरी धनोप को अध्यक्ष, आगुचा निवासी महादेव गिरी और देवलियाकला के सोजी पुरी को उपाध्यक्ष, हुकमपुरा के राजू पुरी को कोषाध्यक्ष, सांगरिया निवासी देबी पुरी को सचिव और खुरथल के प्रभु गिरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त मनोनीत किया। इस बैठक मे सभी समाज बन्धुओ का गोपाल भारती खारी का लाम्बा ने चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया और सभी दान दाताओं का और सहयोग कर्ताओ का कार्यकारिणी के सदस्यो ने माला पहनाकर सम्मान किया। आगामी मीटिंग 21 जुलाई 2025 रखी जाने का प्रस्ताव लिया गया।
इस बैठक मे कार्यकारिणी के सदस्य शैतान पुरी पनोतीय, लक्ष्मण गिरी बीलिया, महेश पुरी आगुचा, मुकेश पुरी तस्वारिया बासा, तेजू पुरी रलायता, प्रहलाद पुरी हुकूमपुरा का खेड़ा, माणक पुरी बच्चखेड़ा, गोविंद पुरी गुड्डा, प्रहलाद भारती लोरडी और समाज बन्धु कमलेश पुरी, श्रवण पुरी बावड़ी, हरिराम पुरी, सुखपाल पुरी खाण्डरा, देबि पुरी जी धनोप, शिवपुरी देवलिया कला, नाथू पुरी रलायता, जगदीश पुरी अरनिया चौहान,रघुनन्दन पुरी सांगरिया, राजू भारती लोरडी, तेजू गोस्वामी बरनी, टीकम पुरी धनोप, कैलाश पुरी देवलिया कला धन्ना भारती खारी का लाम्बा और आस पास के सभी मंडलो के समाज बन्धु उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES