पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी,हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की । मांडल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बदरू बेग पिता नूर बेग उम्र 60 वर्ष निवासी धुलखेड़ा मंगलवार सुबह पुर में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस मोपेड पर अपने घर जा रहे थे इसी दौरान धुलखेड़ा ओवरब्रिज के समीप उनकी मोपेड को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्रक चालक ट्रक लेके मौके से फरार हो गया।हादसे में घायल मोपेड सवार बुजुर्ग को इलाज के लिए तुरंत
जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों कि मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

