मामराज मीणा
–
-सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सखी सहित आमजन बने पुलिस के मददगार
-जनसुनवाई में परिवादों को जिला पुलिस अधीक्षक ने सुनकर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश
-डीआईजी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर हम अपराधों में कमी ला सकते हैं
-ट्रैफिक के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी कर समाज और परिवार की करें सुरक्षा
स्मार्ट हलचल|विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में डीआईजी एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रागपुरा परिसर में किया गया। जनसुनवाई में परिवादो को जिला पुलिस अधीक्षक ने सुनकर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपने संबोधन में डीआईजी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर हम अपराधों में कमी ला सकते हैं। आप समाज के जागरूक नागरिक है किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों होने पर आपको अपने निकटवर्ती पुलिस थाने एवं 100 नंबर पर इसकी सूचना अवश्य देनी चाहिए जिससे कोई बड़ी वारदात होने से रोका जा सके।हमें अपने आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाकर रखना चाहिए और सभी सदस्यों के घर से बाहर जाने पर उसकी सूचना हमें निकटवर्ती थाने में अवश्य देनी चाहिए। जागरूकता से ही समझ में होने वाले अपराधों में कमी लाई जा सकती है। पुलिसकर्मी भी समाज का हिस्सा है। सड़क सुरक्षा पर बोलते हुए देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि दोपहिया वाहन पर सवारी और चालक को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। तथा चौपाइयां वाहन चलाते समय हमेशा हमें सीट बेल्ट का प्रयोग कर ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए।
वीडियो बाइट देवेंद्र कुमार विश्नोई डीआईजी वर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली बहरोड


