नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर से महावीर जयंती के उपलक्ष में भगवान महावीर की प्राचीन प्रतिमा को रथ में विराजमान कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती के उपलक्ष में प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर से विशाल भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा महुवा के पुरानी तहसील रोड, गुर्जर मोहल्ला, पंडित मोहल्ला, पाराशर मोहल्ला ,हिंडौन रोड, थाने के सामने सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, गणेश चौक, मुख्य बाजार, होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची।
इस दौरान शोभा यात्रा का महुवा के अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया गया मंदिर पहुंचने पर विमल जी भुसावर वालों द्वारा झंडारोहण किया गया।
इस अवसर पर विमल जैन, शीतल जैन, सुमत जैन, राजेंद्र जैन ,विजय जैन , गुड्डू जैन पवन जैन जिनेंद्र जैन भगवान सहाय जैन संजय जैन बाबूलाल जैन महेंद्र जैन बंटी जैन महिला अध्यक्ष शशि जैन सहित जैन समाज सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
