Homeराजस्थानकोटा-बूंदीदिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ कोटा के नवीन पदाधिकारी मनोनीत

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ कोटा के नवीन पदाधिकारी मनोनीत

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ का 2026 का कार्यकारिणी गठन
अशोक जैन ‘जोरा’ अध्यक्ष, विमल जैन सचिव नियुक्त

कोटा। स्मार्ट हलचल|दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “अनुभव” कोटा की वर्ष 2026 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अशोक जैन ‘जोरा’ को अध्यक्ष, विमल कुमार जैन को सचिव तथा इंजी. प्रकाश चंद जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्रुप सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्धारित किया गया कि पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा, जिसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे के जैन ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अपनी धर्मपत्नी सहित ग्रुप के सदस्य बन सकते हैं। वर्तमान में ग्रुप में 101 दंपती सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन जोरा ने ग्रुप द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों दिव्यांग सेवा शिविरों के माध्यम से जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, स्प्लिंट, बैसाखी, वॉकर एवं व्हीलचेयर का वितरण इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन सहायता, विद्यालयों में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं नोटबुक वितरण, तथा मेडिकल सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण, पौधारोपण, रक्तदान, राजकीय विद्यालयों में जर्सी, यूनिफॉर्म, कंबल, तथा अलमारी व पंखों का वितरण जैसे विविध सामाजिक सेवा कार्य निरंतर किए जाने का संकल्प लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES