दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन में संगठनात्मक नियुक्तियां
कोटा।स्मार्ट हलचल/इंदौर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कोटा रीजन में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने कोटा क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जिसमें अनिल जैन ठौरा को कोटा क्षेत्रीय अध्यक्ष, पीयूष जैन को महासचिव और हेमंत पाटनी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।इस निर्णय की घोषणा संस्था के पुष्पा कासलीवाल (शिरोमणि संरक्षक), देवेंद्र कासल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और विनय जैन (राष्ट्रीय महासचिव) द्वारा की गई। आगामी 30 मार्च 2025 को उज्जैन में आयोजित शपथ विधि समारोह में वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ठौरा ने अपने प्रारंभिक संबोधन में संगठन की महत्वाकांक्षाओं और भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कोटा रीजन में वर्तमान में 16 सोशल ग्रुप सक्रिय हैं, जिनमें सामंजस्य स्थापित करने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने उन शहरों में जहां ग्रुप नहीं है नए सोशल ग्रुप खोल कर सेवाकार्यों का विस्तार कीया जायगा
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चादवाड (कार्यअध्यक्ष), उमेश अजमेरा और जे. के. जैन (संयुक्त महामंत्री), सुरेश हरसोरा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राजेंद्र ताथेडीया (उपाध्यक्ष) इसके अलावा, समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों में प्रकाश बज, पदम बडला, राजमल पाटौदी और पी. के. हरसोरा नवीन टीम को शुभकामनाएं दी।
अनिल जैन ठौरा ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो विशाल जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।