रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानीमंडी क्षेत्र के सरोद स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें द्वि वार्षिक कार्य समीक्षा बैठक व नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अर्पित पाटनी, महासचिव पद पर मयंक जैन, कोषाध्यक्ष पद पर दीपेंद्र जैन, उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सोशल ग्रुप के सभी साथियों द्वारा नवीन पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी गई।













