Homeभीलवाड़ादीपोत्सव की तैयारी में कुम्भकार दिनभर बनाते है और ढलती शाम को...

दीपोत्सव की तैयारी में कुम्भकार दिनभर बनाते है और ढलती शाम को आवड़ो में पकाते दीपक

किशन खटीक//

रायपुर 27 अक्टुबर रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आ गया है। इसी के साथ कुम्भकारों के चाक व आवड़ो ने रफ्तार पकड़ ली है। वे दिन-रात चाक पर मिट्टी के दीपक तैयार कर रहे है। और ढलती शाम को आवड़ो में दीपक पकाते दिखाई पड़ रहे हैं दीपावली नजदीक होने के चलते इन दिनों कुभकारों ने त्योहार को जगमग करने के लिए दीपक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मिट्टी से बने दीपकों की दीपावली के दिन अधिक मांग रहती है। आधुनिकता के इस युग में भी सजावट के काम में आज भी घरों में महिलाएं रोशनी के लिए मिट्टी के दीपक का ही उपयोग करती हैं। कुंभकारों के लिए भी दीपोत्सव का खास महत्व होता है। रायपुर में एक कुम्हार गोपी लाल कुम्हार दीपक बनाने के बाद आवड़ा पर पकाते हुए तल्लीनता से कुछ इस अंदाज में नजर आए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES