Homeराज्यउत्तर प्रदेश1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश के निर्माण के समय...

1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश के निर्माण के समय इंदिरा जी ने अमेरिका को भी घुटनो पर ला दिया था… सुरेंद्र कपिल

सहारनपुर ।स्मार्ट हलचल|आजाद भारत की तृतीय एवं देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज महानगर कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने श्रीमती गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने श्रीमती गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने अपने संबोधन में श्रीमती गांधी को लौह महिला की संज्ञा से संबोधित करते हुए कहा की इंदिरा जी ने सन 1971 की लड़ाई में जब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश के निर्माण का आदेश भारतीय सेना को दिया, तब उन्होंने अमेरिका जैसी वैश्विक शक्तियों को भी घुटनो पर ला दिया था । उन्होंने अमेरिका के दबाव को नजअंदाज करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध लड़ाई जारी रखी और एक आजाद मुल्क बांग्लादेश की घोषणा कर विश्व का नक्शा बदल दिया था । सुरेंद्र कपिल ने कहा कि इंदिरा जी की इस आक्रामक शैली को देखकर ही अटल बिहारी वाजपेई ने उन्हें दुर्गा की संज्ञा से संबोधित किया ।

पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने इंदिरा जी के कार्यों को याद करते हुए उनके बैंकों के राष्ट्रीयकरण के फैसले का जिक्र किया और कहा कि इंदिराजी के इस कदम ने भारत में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त व बैंकिंग सुविधाओं को जन-जन के द्वारा तक ले जाने का कार्य किया । मनीष त्यागी ने इंदिरा जी के कार्यकाल को देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वर्णिमकाल बताते हुए कहा कि आज जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति अनेकों कह चुके कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध समाप्त कराया, इससे देश का सिर शर्म से झुक जाता है और ट्रंप के इस दावे पर हमारे पीएम मोदी की चुप्पी ट्रंप की इस बात को साबित करती है ।

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश पदाधिकारी अशोक सैनी व पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने इंदिरा जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नमन किया । अशोक सैनी ने कहा कि आज इंदिरा जी की विचारधारा और नीतियों का अनुसरण करके ही हम देश के स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पिछड़ा विभाग के प्रदेश पदाधिकारी अशोक सैनी, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, सेवा दल के जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अनुज शर्मा, हरिओम मिश्रा, इकराम खान, मयंक शर्मा, संजय यादव, विपिनकांत शर्मा, जमाल अहमद, विक्की कुमार, राकेश वर्मा, गुलफाम अंसारी, रवि कुमार, एस बी शर्मा, मोहम्मद सलमान, राजेश कुमार, अनूप ठकराल, राज साहनी, शाहाबाद अली आजाद सलीम मलिक, आसिफ खान, नसीब खान अभिषेक बड़ी संख्या में कांग्रेस में उपस्थित रहे ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES