बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम हाजीपुर में मुख्य रास्तों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से हालात बदतर हो गए हैं। पानी की टंकी से लगातार हो रहे ओवरफ्लो और सफाई व्यवस्था ठप रहने से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिसलन के कारण लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और ग्राम विकास अधिकारी को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्राम विकास अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि पंचायत जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।










