गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।लायंस क्लब गरिमा, गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) राजस्थान विजय अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता अग्रवाल से उनके निज निवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर क्लब प्रतिनिधियों ने लायंस क्लब गरिमा द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों एवं प्रस्तावित स्थायी प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। विजय अग्रवाल ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया और निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन पंकज गुप्ता (मंगलम होटल), सचिव लायन वीरेन्द्र कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष लायन सोमवृत अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन आशीष शर्मा, लायन सौरभ बरड़िया, लायन ओम अग्रवाल, लायन सचिन बंसल, लायन आलोक मित्तल, लायन विश्वनाथ गोयल एवं लायन विनोद खंडेलवाल उपस्थित रहे।
