शिव लाल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।लाडपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को साइकिल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शक्ति केंद्र संयोजक मोहन सिंह शक्तावत ने बताया कि योजना के तहत समारोह में कक्षा 9 वी की 41 छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें निशुल्क साइकिलें दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक प्रकाश कंवर शक्तावत थी। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल दी। भामाशाह महिपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि साइकिल पाकर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न हुई। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
