(मुकेश गुर्जर)
गंगापुर – स्मार्ट हलचल|श्री भरका देवी मित्र मंडल और राष्ट्रीय महाकाल सेना गंगापुर द्वारा बस स्टैंड पर यात्रियों एवं नागरिकों को ठंडाई और छाछ,तरबूज का निःशुल्क वितरण किया गया। वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। गंगापुर बस स्टैंड पर सुबह 9:00 से दूध बादाम पोस्त दाना आदि चीजों से बनी 800 लीटर ठंडाई व 1000 लीटर छाछ और करीब 1500 किलो तरबूज की सेवा की गई ।कार्यक्रम में कैलाश माली,भूपेंद्र शर्मा, दिनेश माली, पुष्पेंद्र सिंह चौहान किशन मुकेश माली, रामप्रसाद माली,राकेश मेघवाल,संजय सोनी,सोनू बागवान, तरुण माली,निखिल माली, दिनेश वसीटा, महावीर,सुमित,सूरज माली,गौतम मेहता,मनीष माली, हंसराज माली,अर्जुन लाल जीनगर,कमल पाठक,गणपत माली,रमेश तेली, प्रवीण माली,शुभम शर्मा,यशवंत व्यास, प्रवीण सिंह राजपूत,भंवर सुवालका सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
