रणवीर सिंह चौहान
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित पुस्तक
दोनों अधिकारियों से हुई देर तक चर्चा.
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी.झालावाड़- जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) जिला झालावाड़ इकाई के पदाधिकारियों ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार राजस्थान की पुस्तक जो जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर जेएनयू के सहयोग से प्रकाशित हुई उसे बुधवार को झालावाड़ जिला कलेक्टर डॉक्टर अजय सिंह राठौड़ व जिला एसपी अमित बुडानिया को भेंट की। इस दौरान जार पदाधिकारियों की दोनों अधिकारियों से देर तक चर्चा हुई जिसमें उन्होंने जार के कार्यों के बारे चर्चा की ओर उनकी सराहना की।
विश्लेषणात्मक खबरों का प्रकाशन होना चाहिए- जिला कलेक्टर
जार पदाधिकारियों के साथ लगभग 30 मिनट से अधिक चली चर्चा में जिला कलेक्टर डॉक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रिंट मीडिया में विश्लेषणात्मक खबरों का प्रकाशन कम हो गया है जो चिंता का विषय है क्योंकि विश्लेषणात्मक खबरों से लोगों को सीखने और समझने के अवसर ज्यादा होते हैं और ऐसी खबरों से रीडरशिप भी बढ़ती है। साथ ही कम्पीटिशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी ऐसी खबरों से फायदा होता है। डॉक्टर राठौड़ ने जार की हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित पुस्तक पर हर्ष व्यक्त किया और जार के सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए पुस्तक के प्रकाशन की बधाई दी।
एसपी को दी जार के कार्यों की जानकारी–
एसपी अमित बुडानिया को पुस्तक भेंट करने के दौरान जार पदाधिकारियों ने जार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जार के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एसपी बुडानिया ने जार पदाधिकारियों से पत्रकारिता पर विस्तार से चर्चा की ओर पुस्तक के प्रकाशन की बधाई दी।
जिला कलेक्टर ने किया जार प्रदेश संगठन महामंत्री का अभिनन्दन —
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित पुस्तक को जिला कलेक्टर डॉक्टर अजय सिंह राठौड़ को देने पर जिला कलेक्टर ने जार राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा का गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया और पूरी जार टीम को बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि सकारत्मक एवं विश्लेषणात्मक खबरों के प्रकाशन को जार टीम गति प्रदान करेगी।
ये रहे मौजूद–
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) की ओर से प्रकाशित पुस्तक को जिला कलेक्टर व एसपी को भेंट करने के दौरान जार प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सोनी,जार जिला कानूनी सलाहकार मुकेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, रावजोत सिंह व महेश परिहार, जिला सचिव वसीम अकरम, कार्यालय सचिव किशोर तँवर डायरेक्टर,जिला सदस्य राजू वर्मा,लालचंद सुतार व टोंक जार पदाधिकारी सुभाष सोदा आदि मौजूद रहे।
