Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजिला कलेक्टर ने विकास कार्यो का किया ओचक निरीक्षण, समय पर कार्य...

जिला कलेक्टर ने विकास कार्यो का किया ओचक निरीक्षण, समय पर कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

बून्दी -स्मार्ट हलचल|लाखेरी उपखंड क्षेत्र के लबान ग्राम पंचायत में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यो का मंगलवार शाम को जिला कलेक्टर ने ओचक निरीक्षण किया। जिला परिषद के सी ई ओ रवि कुमार के साथ जिला कलेक्टर ने सी ए डी परिसर में सामुदायिक भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कान्फ्रेन्स हॉल व बस स्टैंड पर माडा योजना के तहत निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्यो का ओचक निरीक्षण किया, और इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रतन सिंह पंवार को कार्यो को समय पर पूर्ण करने व निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के ही उपयोग के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत सचिव से पंचायत क्षेत्र में हो रहे अन्य विकास कार्यो की भी जानकारी दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES