मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

शिव जांगिड़

लाडपुरा |स्मार्ट हलचल।30 जून 2026 भारतीय किसान संघ, चित्तौड़ प्रांत (भीलवाड़ा) ने अफीम उत्पादक किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला आपदा प्रमुख पुष्करलाल मीणा (ग्राम बराऊनी, तहसील माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा) ने बताया कि सीपीएस पद्धति लागू होने से किसानों एवं अफीम मजदूरों का पारंपरिक रोजगार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि डोडा-चूरा नष्टीकरण की स्पष्ट नीति नहीं होने से निर्दोष किसानों को अनावश्यक कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार डोडा-चूरा के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के दुरुपयोग पर रोक लगाए।
संघ ने सरकार से डोडा-चूरा उचित मूल्य पर खरीदने अथवा नष्टीकरण की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा देने तथा किसानों से स्वघोषणा पत्र लेकर खेतों में ही डोडा-चूरा को खाद के रूप में नष्ट करने की अनुमति देने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष भेरूलाल आचार्य, प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट, जिला अफीम आयाम प्रमुख रामपाल जाट, जिला मंत्री लादूलाल जाट, जिला आपदा प्रमुख पुष्करलाल मीणा सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।