(रमेशचंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|आकोला अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी ब्लॉक में बनका खेड़ा पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ।
प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशन सिंह के अनुसार प्रबोधक जिला शैक्षिक सम्मेलन बनका खेड़ा पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में
18 वा जिला शैक्षिक सम्मेलन कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन के मुख्य आतिथ्य आरम्भ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबोधको की वाजिब मांग है जिसको सरकार तक पहुंचाएंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की। जिसमें जिले की पंचायत समितियां के प्रबोधक शिक्षको ने भाग लिया । सम्मेलन में विद्यालय हित में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के नामांकन गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं नवाचार से संबंधित साथ ही प्रबोधकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मंथन किया गया। जिसमें प्रबोधको की एक ही मुख्य मांग पुरानी सेवा गणना की उठी। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह महाराज सा,पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरचंद गाडरी,भीलवाड़ा के प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल जीनगर,अतिरिक्त प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी जगजितेंद्र सिंह,कोटडी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, बिजोलिया के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयलाल स्वर्णकार, सत्यनारायण शास्त्री, सुठेपा के पूर्व सरपंच रमेश चंद्र शर्मा, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर, एकीकृत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत,आईटी सेल प्रदेश प्रभारी गजराज सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़,जिला वरिष्ठ महामंत्री ललित तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह, संयोजक मंडल के हरिशंकर जाट,विमल आचार्य ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति होने वाले प्रबोधको, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबोधको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले से विभिन्न पंचायत समितियो के गांव गांव ढाणी मजरों से प्रबोधको एवं शिक्षक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच नरेंद्र सिंह राणावत ने किया l