Homeअजमेरजिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर, किशोर चौधरी के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी...

जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर, किशोर चौधरी के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महा रैली के लिए जैतारण से दिल्ली रवाना

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन का विशाल जत्था आज जैतारण से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह जत्था देशव्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महा रैली में भाग लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद करेगा।

इस अवसर पर किशोर चौधरी ने कहा कि वर्तमान हालात में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनमत की अनदेखी कर सत्ता पर काबिज़ ताकतें लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही हैं, जिसके विरोध में यह महा रैली ऐतिहासिक साबित होगी।

रवानगी से पूर्व जैतारण में आयोजित संक्षिप्त सभा में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने रैली को ऐतिहासिक स्वरूप दिया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी की और दिल्ली कूच किया।

कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि यह महा रैली देश की राजनीति में जनआवाज़ को नई मजबूती देगी और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश पूरे देश में जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES