अजीम खान चिनायटा
करौली/स्मार्ट हलचल,खेल प्रकोष्ठ करौली के जिला उपाध्यक्ष अजीम खान चिनायटा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष पुनः सिंह मीना के नेतृत्व में मनरेगा कटौती, खिलाड़ियों का टीडीए बंद करने और बढ़ते नशे के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम करौली के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मनरेगा कटौती, खिलाड़ियों का टीडीए बंद करने और बढ़ते नशे के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर ज्ञापन देने में करौली कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पुनः सिंह मीना राजौर,छगन लाल मधुकर, जिला महासचिव शिवचरण मीना सचिव, खेलकूद विभाग कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक महर गोरडा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व सीनियर लीडर मौजूद रहे।
