Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से...

जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से की मुलाकात

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी इन दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी को साम्बा जिले में विधानसभा प्रभारी बनाया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ओर जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग साम्बा विधानसभा सीट पर पहुंचे। जहां चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से मुलाकात की। साथ ही इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने साम्बा विधानसभा सीट का फीडबैक लिया। और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाने पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान मंडल प्रभारी राकेश सिंह पिंटा, डीडीसी चैयरमैन केशव दास, जिला परिषद सदस्य रमेश, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES