Homeराजस्थानगंगापुर सिटीसमीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने त्रिनेत्र बालगृह का किया...

समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने त्रिनेत्र बालगृह का किया मासिक निरीक्षण

सवाई माधोपुर। स्मार्ट हलचल/राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा दिनांक 16.11.2024 को त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान त्रिनेत्र बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय मौके पर उपस्थित पाए गए ।
सचिव समीक्षा गौतम द्वारा बालगृह संचालक से बालकों को प्रदान की जाने वाली भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा उनके अध्ययन के लिए नियमित कक्षाओं का आयोजन, उनके कौशल विकास के लिए आयोजित गतिविधियों, बालगृह में बालकों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरो की उपलब्धता, बालकों की सुरक्षा हेतु बालगृह प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी ली गई ।
दौराने निरीक्षण बालगृह में कुल 15 बालक उपस्थित पाए गए तथा बालगृह संचालक द्वारा 14 बालकों का अध्ययन हेतु बाहर विद्यालय में जाना जाहिर किया गया। बालगृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही उनके लिए नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अधीक्षक माया शर्मा, गृह प्रबंधक लक्ष्मी मीणा, सहायिका वीणा शर्मा, अकाउंटेंट कुलदीप शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर कविश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES