Homeराजस्थानअलवरकिशोर सैनी जिला अध्यक्ष व गोपाल सैनी महासचिव के पद पर नियुक्त

किशोर सैनी जिला अध्यक्ष व गोपाल सैनी महासचिव के पद पर नियुक्त

जिला व संभाग बचाने को संघर्ष तेज करेंगे

पाटन।स्मार्ट हलचल/31 जनवरी 2025 को भारत की जनवादी नौजवान सभा का प्रथम जिला सम्मेलन कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य मंच कॉमरेड सीताराम येचुरी नगर सोनी भवन नीमकाथाना में संपन्न हुआ।सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सचिव बिलाल कुरेशी ने कहा राजस्थान का बेरोजगारी दर के लिहाज से देश के पहले पांच राज्यों में शुमार होना काफी निराशाजनक है प्रदेश की सरकारों ने अपनी पार्टी के चुनाव से पहले युवाओं से किए वादों को याद करना चाहिए तथा सरकारी नौकरियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में भी नियमित स्थाई रोजगार देने के वादे निभाना चाहिए
बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता बिना शर्त दिया जाए तथा सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने पर पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृति बंद हो तथा स्थाई भर्ती शुरू की जाए
डीवाईएफआई झुंझुनू पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बिजारणिया ने उद्घाटन भाषण में नौजवान सभा के इतिहास नौजवानों के बेहतर भविष्य की बात रखते हुए कहा नौजवान देश का भविष्य है केंद्र में प्रदेश की सरकार ने नौजवानों के हितों पर कुठाराघात किया है नौजवानों को एकजुट होकर कॉर्पोरेट गठजोड़ की सरकारों से मुकाबला कर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है
एसएफआई जिला सचिव विक्रम यादव ने कहा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति खतरनाक ढंग से बढ़ रही है जिससे हमारे सामाजिक पारिवारिक समस्याओं के साथ चोरी छेड़छाड़ व्यभिचार की घटनाएं बढ़ रही है युवा वर्ग सट्टे की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहा है जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं है प्रदेश व केंद्र की सरकारों को युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण की आवश्यकता है।
सम्मेलन की शुरुआत जिला संयोजक गोपाल सैनी ने झंडारोहण कर की जिला संयोजक गोपाल सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़कर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उदयपुरवाटी तहसील से किशोर सैनी ने व नीमकाथाना तहसील सचिव राजेंद्र सैनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की फिर जिला राज्य कमेटी सदस्य व जिला सह संयोजक संदीप जीनगर ने संगठन की सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया फिर राज्य कमेटी के बिलाल कुरेशी ने 16 सदस्य की नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा जिसमें किशोर सैनी जिला अध्यक्ष व गोपाल सैनी महासचिव, मुकेश सैनी व रविशंकर वर्मा उपाध्यक्ष, रामधन कटारिया व सुनीता सैनी संयुक्त सचिव, संदीप जीनगर स्थाई सदस्य इंद्राज सैनी राजेंद्र सैनी ओम प्रकाश सैनी कैलाश तंवर विक्रम यादव विष्णु नायक सुनील सैनी सदस्य बनाए गए
सम्मेलन में जिला महासचिव गोपाल सैनी ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने जिला व संभाग हटाकर नौजवानों के रोजगार पर भी कुठाराघात किया है व आम जनता के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना रखकर नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग को हटाया गया है जिला व संभाग को बहाल करवाने को लेकर डीवाईएफआई गांव गांव ढाणी ढाणी में जाकर आंदोलन को तेज करेगी व आने वाले समय में जिला व संभाग को लेकर बड़े आंदोलन करेंगे सरकार से जिला व संभाग संघर्ष के बल पर वापस लेकर रहेंगे सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश सैनी ने अपने समापन भाषण में कहा नौजवान बेहतर समाज की रीड की हड्डी है नौजवानों को अच्छे शिक्षा और बेहतर रोजगार उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सरकारों की है जिससे नए भारत का निर्माण किया जा सकता तथा सम्मेलन में भाग लेने वाले साथियों का आभार प्रकट किया।
सम्मेलन में पूजा वर्मा चेतन कुड़ी चिरंजीलाल सुरेश सैनी रवि कल्याणी राशिद खान राहुल मीणा सुनील यादव दीपक सैनी समीर अली अनिल सैनी आजाद मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES