चिमु धतरवाल
बायतु ।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय स्तर की साइकिल खिलाड़ी धापू चौधरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
धापू चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धापू चौधरी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं समर्थकों ने धापू चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।