(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|समाजसेवी एवं मुनिभक्त अभिषेक पाटोदी को राजस्थान जैन युवा महासभा की जिला शाखा भीलवाड़ा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप जैन और प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ने उनकी नियुक्ति की।
जैन समाज में लंबे समय से सक्रिय पाटोदी गुरु सेवा संघ और श्रवण संस्कार परिवार से भी जुड़े हैं। उनकी नियुक्ति पर समाज के युवाओं में उत्साह है।
पाटोदी ने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाजसेवा और सामाजिक गतिविधियों को नई मजबूती देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाजजनों से सहयोग और मार्गदर्शन का आह्वान किया।