Homeभीलवाड़ाअल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जयपुर में हुआ सम्मान

अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जयपुर में हुआ सम्मान

अजीम खान चिनायटा

करौली/स्मार्ट हलचल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों के सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करौली जिले के अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति से नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराना तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी. चोपदार, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने की। अपने संबोधन में एम.डी. चोपदार ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को पार्टी की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि संगठन की ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों से ही बनती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।इस मौके पर पीसीसी महासचिव आर सी चौधरी ,जिला अध्यक्ष जयपुर शहर सुनील शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular