चित्तौड़गढ़, 17 जून। स्मार्ट हलचल।युवा गुर्जर महासभा के संगठन विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष महावीर गुर्जर की अनुशंसा पर युवा नेता राजूलाल गुर्जर (आमोलिया) को युवा गुर्जर महासभा का चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महावीर गुर्जर ने विश्वास व्यक्त किया कि राजूलाल गुर्जर के नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के युवाओं को नई दिशा और नेतृत्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राजूलाल गुर्जर लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजूलाल गुर्जर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के युवाओं को जोड़कर सामाजिक सरोकारों के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष कमल गुर्जर ने भी राजूलाल गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
