शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान की जिला बैठक वीर माता मानिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में आयोजित हुई।बैठक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में संपन्न हुई।
जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में आगामी 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली जिला महिला संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्ययोजना तथा महिला पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। साथ ही जिले की अधिकाधिक महिला शिक्षिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला महिला संगठन मंत्री चंदा सुवालका ने बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, महिला शिक्षिकाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी शैक्षिक एवं सामाजिक भूमिका को प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जगत में महिला शिक्षिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिल सकती है।
जिला महिला मंत्री शांति धाभाई ने महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला महिला संगोष्ठी को सार्थक एवं प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
बैठक में एवं जिला संयुक्त मंत्री प्रिया सोनी खंड महिला मंत्री नयन बाला सोमानी,कोटडी खंड महिला मंत्री सावित्री नामा, पुखराज सेन, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, जिला सचिव मुकेश कुमावत खंड अध्यक्ष नयनबुला,खंड कोषाध्यक्ष नवरत्न मल बगड़िया, पंकज सोनगरा , राकेश सोनी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।